अवैध माइनिंग करते 3 गिरफ्तार, 2 फरार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 03:57 PM (IST)

बलाचौर/पोजेवाल(कटारिया): पोजेवाल पुलिस ने माइनिंग करते 5 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। एस.एच.ओ. जागर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चांदपुर रुड़की में रेड की तो पाया कि कुछ लोग पत्थरों का डंगा बनाकर बिना मंजूरी माइनिंग कर रहे थे जिनमें से पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 फरार हो गए। इसके साथ ही पुलिस ने 2 ट्रक भी जब्त किए। 

पुलिस ने सलीम पुत्र ईसा खान, राशिद पुत्र जोरू राम निवासी अलवर (राजस्थान), जवैर पुत्र इरफान निवासी सरसावा (यू.पी.) को गिरफ्तार किया है। फरकान पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी सरसावा (यू.पी.) और जे.सी.बी. के चालक अमरीक सिंह पुत्र गुरदियाल गांव तिबियां बीत को पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस ने पांचों पर अवैध माइनिंग का मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News