झगड़े में 2 महिलाओं समेत 3 घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 12:08 AM (IST)

रूपनगर (विजय): गांव खुआसपुरा में एक झगड़े के मामले में 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल व्यक्ति गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके घर में रिपेयर का कार्य चल रहा है और आज प्रात: 8 बजे रेहड़ी से इंट ढो रहा था कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी व कुछ अन्य व्यक्तियों ने उसके व उसकी पत्नी के साथ हाथापाई की, जिसमें वह दोनों जख्मी हो गए और बाद में उन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरी पार्टी से संबंधित गुरनाम कौर (40 वर्ष) पत्नी हरदीप सिंह निवासी खुआसपुरा ने बताया कि उन्होंने जब उपरोक्त व्यक्ति से इंटों की रेहड़ी साइड करने को कहा तो उसने व उसकी पत्नी उनके साथ झगड़ा किया और वह इस झगड़े में जख्मी हो गई। उसे भी उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया।

Des raj