घायल तड़पता रहा, स्टाफ खाना खाता रहा

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 03:47 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार सुविधा देने के स्थान पर अस्पताल कर्मचारियों पर खाना खाने को तरजीह देने का आरोप लगा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि करीब साढ़े 9 बजे नैशनल हाईवे पर स्थित गांव काहमा के नजदीक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जालंधर निवासी दविन्द्र गिल घायल हो गया था, जिसे हाईवे पैट्रोलिंग पार्टी की ओर से उपचार के लिए जिला सिविल अस्पताल नवांशहर में लाया गया।

लोगों ने आरोप लगया कि अस्पताल के स्टाफ ने मरीज को खाना खाने के चलते फौरी तौर अटैंड नहीं किया जिसके चलते अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों ने सेहत कर्मचारियों के ढीले रवैये का सख्त विरोध किया, जिसके उपरान्त ही तड़पते हुए मरीज को उपचार के लिए दाखिल किया गया। लोगों ने बताया कि यदि सड़क हादसे में घायल को उचित समय पर उपचार सुविधा मिलने में देरी होती तो उसका जीवन खतरे में पड़ सकता था।  
 

Vatika