वकीलों की हड़ताल जारी, अदालतों का कामकाज प्रभावित

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 11:57 AM (IST)

रूपनगर(कैलाश): वकीलों पर हुए हमले को लेकर वकीलों की हड़ताल लगातार जारी है। इससे जहां अदालतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं पेशी भुगतने के लिए आने वाले लोगों को भी वकीलों के अदालत में पेश न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा एवं अगली तारीख लेकर निराश वापस लौटना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की देर सायं अदालत परिसर में हुए झगड़े में 2 वकीलों पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों वकीलों और दूसरी पार्टी पर पुलिस ने पर्चा भी दर्ज किया। वकीलों की मांग है कि जब तक मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस संबंध में प्रात: 10 बजे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अमरेन्द्रप्रीत सिंह बावा की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक अदालती कामकाज ठप्प कर हड़ताल जारी रखी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट हरमोहन पाल सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, चेतन शर्मा, मुनीष आहुजा, अंकुर वर्मा, ए.एल. वर्मा, चरणजीत सिंह, गगनदीप भारद्वाज, जयगोपाल व केसर सिंह मुख्य रूप से बैठक में शामिल थे। 
 

swetha