ए.एस.आई. ने सर्विस वैपन से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 12:06 PM (IST)

रूपनगर (विजय): जिले के मोरिंडा पुलिस थाने की रिहायश में रहते ए.एस.आई. ने अपने सर्विस वैपन से खुद को गोली मार ली तथा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से जख्मी ए.एस.आई. गुरमीत सिंह की दूसरे दिन पी.जी.आई. में मौत हो गई।

डी.एस.पी. चमकौर साहिब सुखजीत सिंह विर्क ने बताया कि गत रात्रि ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने सर्विस वैपन से खुद को गोली मार ली और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि गोली किस तरह चली, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद ए.एस.आई. को सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि गुरमीत सिंह की एक पुत्री आस्ट्रेलिया में सैटल है, जबकि 24 वर्षीय एक पुत्र है। वहीं जब इस संबंध में एस.एस.पी. रूपनगर स्वप्न शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उपरोक्त घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। 

Mohit