धोखे से ए.टी.एम. से निकाले 1.58 लाख रुपए

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 04:39 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): ए.टी.एम. से 1.58 लाख रुपए निकालने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थाना सिटी बलाचौर की पुलिस को दी शिकायत में जोगराज सिंह पुत्र हजूरा सिंह निवासी माजरा जट्टा थाना काठगढ ने बताया कि उसका बलाचौर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता है। उसने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके खाते से 1.58 लाख रुपए की राशि धोखे से निकाल ली। उसने बताया कि इसका पता उसे तब चला जब उसकी ओर से काठगढ की एक दुकान से किश्तों पर खरीदी गई एल.ई.डी. की किश्त के लिए दिया गया चैक बाऊंस कर दिया। 

उसने बताया कि जब उसने बैंक से अपनी स्टेटमैंट हासिल की तो उसे पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों तथा स्थानों से धोखे से 1.58 लाख रुपए ए.टी.एम. द्वारा निकाली है। उक्त शिकायत की जांच उप कप्तान सब डिवीजन बलाचौर की ओर से करने के उपरान्त अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

              


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News