बड़ी वारदातः पति ने पत्नी को ऐसे दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 05:19 PM (IST)

श्री कीरतपुर साहिब (बाली): गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब लिंक सड़क पर एक किराए का मकान लेकर रह रहे एक प्रवासी व्यक्ति की तरफ से अपनी पत्नी के सिर में लोहे का छड़ से वार कर बेरेहमी से कत्ल कर दिया गया। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए थाना श्री कीरतपुर साहिब के एस.एच.ओ. इंस. सुमित मौर ने बताया कि पुलिस को संतोष पत्नी परमजीत निवासी गांव पहाड़पुर थाना श्री आनन्दपुर साहिब ने अपने बयानों में बताया कि उसके मायके गांव जलालपुर तह. कादर चौंक जिला बिदायिओ उत्तर प्रदेश में हैं। करीब 7 वर्ष उसके माता-पिता अमर सिंह और सोना देवी गांव गंगूवाल, लग मजारी और मजारा में मकान किराए पर लेकर रह रहे थे।

उसने बताया कि वह पांच बहनों का एक भाई है। उसकी सबसे बड़ी बहन रेणु गांव टिक्करी बघेरी (हि.प्र) के दलवीर सिंह के साथ शादी हुई। करीब एक सप्ताह पहले उसके पिता अमर सिंह गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब लिंक सड़क रेलवे फाटक नजदीक मकान किराए पर लेकर परिवार समेत रह रहे थे। वह शनिवार अपने माता-पिता को मिलने के लिए आई हुई थी तो जब वह घर पहुंची तो उसकी छोटी बहन नंदनी रो रही थी। जिसने उसे बताया कि सुबह करीब 3 बजे उसके पिता अमर सिंह ने शराब पीकर माता सोनी देवी के सिर में लोहे की छड़ से कई बार किए और दोपहर तक उसका पिता अमर सिंह उनके पास ही रहा और दोपहर के बाद उनको छोड़ कर कहीं चला गया।

संतोष ने बताया कि जब उस ने अपनी माता सोनी देवी को जाकर देखा तो उसके सिर में चोटें लगने कारण उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पिता अक्सर शराब पीकर उसकी माता से मारपीट करते रहते थे। इस दौरान उसे पतालपुरी दुकानों नजदीक बलवीर सिंह नाम का व्यक्ति मिला, जिसको उसने इस घटना बारे बताया और वह उसे साथ लेकर पुलिस स्टेशन कीरतपुर साहिब पहुंचा। पुलिस ने संतोष के बयानों के आधार पर उसके पिता अमर सिंह खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल श्री आनन्दपुर साहिब के मुर्दा घर में रखवा दिया है जहां मृतक सोना देवी का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस ने अमर सिंह की खोज में आसपास टीमें भेजी हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila