श्री आनंदपुर साहिब व नंगल में BSNL 4जी मोबाइल सेवा जल्द: महाप्रबंधक

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 12:02 PM (IST)

रूपनगर(विजय): भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द ही श्री आनंदपुर साहिब तथा नंगल में अपनी 4जी मोबाइल सेवा शुरू करेगा। 

बी.एस.एन.एल. विभाग रूपनगर के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि 4जी मोबाइल सेवा के साथ बी.एस.एन.एल. ग्राहक अपने मोबाइल पर उच्च गति डेटा सुविधा प्राप्त कर सकेगा। इन क्षेत्रों के बी.एस.एन.एल. ग्राहकों को अपने 3जी सिम को 4जी सिम के साथ, बी.एस.एन.एल. के ग्राहक सेवा केंद्र, बी.एस.एन.एल. फ्रैंचाइजी, ग्रामीण वितरकों व श्री आनंदपुर साहिब व नंगल क्षेत्रों में बी.एस.एन.एल. खुदरा विक्रेताओं से बदलना होगा। हाई स्पीड डेटा सेवा प्राप्त करने के लिए सिम बदलना अनिवार्य है। इसके अलावा बी.एस.एन.एल. के उपभोक्ता 36 रुपए में 6 महीने के लिए वैधता प्राप्त कर सकते हैं। 

इस मौके पर उप महाप्रबंधक बी.एस.एन.एल. रूपनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि बी.एस.एन.एल. ने हाई स्पीड इंटरनैट के लिए रूपनगर में फाइबर टू दि होम सेवा शुरू की है। बी.एस.एन.एल. इस सेवा को श्री आनंदपुर साहिब में भी एक महीने के भीतर शुरू करने जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News