कार व स्कूटी में भिड़ंत; 1 की मौत, 1 घायल

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 03:08 PM (IST)

बलाचौर(कटारिया/किरण): बलाचौर-रोपड़ मुख्य मार्ग पर गांव आसरों के नजदीक ट्रक यूनियन के पास एक कार व स्कूटी की भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार एक होंडा सिटी कार जिसे नेहा पुत्री सदा राम निवासी गड़ी कानूनगो चला रही थी। जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो स्कूटी सवार 2 व्यक्तियों से उसकी टक्कर हो गई, जिससे स्कूटी सवार राज कुमार व कुलदीप सिंह टोंसा निवासी गड़ी कानूनगो घायल हो गए। दोनों घायलों को हाईवे पैट्रोङ्क्षलग पुलिस के मुलाजिमों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां स्कूटी चालक राज कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Vaneet