किसान पर हमला करके जख्मी करने वाले 4 पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 02:41 PM (IST)

राहों (प्रभाकर): गांव बुर्ज टहलदास के खेतों में काम कर रहे किसान को किरपान से हमला करके जख्मी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना राहों के ए.एस.आई. सुरिन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बुर्ज टहलदास के रहने वाले तीर्थ सिंह पुत्र सोहन सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि सुबह 9 बजे के करीब उसका भाई सुरजीत सिंह अपने खेतों में काम करवा रहा था।

वह भी उसके नजदीक अपने खेतों में काम करवा रहा था कि गांव के 3 व्यक्ति कुलवीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह व केवल सिंह पुत्र गुलजार सिंह तथा सुरिन्द्र पाल पुत्र नागर सिंह मोटरसाइकिल पर अपने हथियारों सहित आए और आते ही उन्होंने उसके भाई पर हमला करने लग पड़े। उसने शोर मचाया तो वे फरार हो गए। तीर्थ सिंह ने बताया कि इन तीनों के साथ ही चौथे व्यक्ति कुलविन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बुर्ज टहलदास का पूरा-पूरा हाथ है। इंस्पैक्टर सुविन्द्र पाल सिंह ने बताया कि हमला करने वाले चारों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
 

Vatika