नाबालिगा को भगाने के आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 05, 2019 - 02:29 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसके 3 बच्चों में बीच वाली लड़की की आयु 17 वर्ष 9 महीने है जो मैट्रिक फेल है और घरेलू कामकाज ही करती है। उसने बताया कि गत दिवस वह अपने लड़कों के साथ रिश्तेदारी में गई हुई जबकि उसकी लड़की घर पर अकेली थी। शाम को जब वह रिश्तेदारी से वापस घर आई तो घर पर उसकी लड़की नहीं थी। आसपास पता करने पर मालूम हुआ है कि उसकी लड़की खाली हाथ मेन रोड की ओर जाती देखी थी। 

महिला ने बताया कि उसने अपने लड़कों के साथ अपनी लड़की की तलाश की और रिश्तेदारी में पता किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उसने बताया कि उसे यकीन है उसकी लड़की को गुरनाम सिंह पुत्र बहादर सिंह शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपनी लड़की को बरामद करने और दोषी युवक के खिलाफ कानून तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News