4 व्यक्तियों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 06:24 PM (IST)

नूरपुर बेदी(कुलदीप)- गांव बड़वा में गुरविन्द्र सिंह पुत्र बलदेव राज पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 4 व्यक्तियों एवं 4-5 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुद्दई गुरविन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 17 सितम्बर को गांव हियातपुर के रवि, घल्लू, मक्खन, गगन और 4-5 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसको घर में आवाज लगा कर बाहर बुलाया। जब वह गेट से बाहर आया तो उक्त आरोपियों ने जिन्होंने अपने हाथों में राड, कृपाण व अन्य घातक चीजें ली हुई थी, से उस पर वार किए तथा उसे घसीटते हुए अपने मोटरसाइकिल पर बिठाने लगे।

शोर सुन कर वहां कुछ लोग एकत्रित हो गए, जिस कारण उक्त आरोपी मौके से मोटरसाइकिलों पर हथियारों समेत धमकियां देते हुए फरार हो गए। सहायक थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुरविन्द्र सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। किसी मामले को लेकर इन नौजवानों में मतभेद थे। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News