नाबालिगा को भगाने वाले पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 09:12 AM (IST)

राहों(प्रभाकर): एक नाबालिग लड़की को भगाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। थाना राहों के इंस्पैक्टर रूपिन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसकी 2 लड़कियां व एक लड़का है। वह अपनी पत्नी व बड़ी लड़की एवं लड़के के साथ कहीं गया था तथा छोटी लड़की घर में अकेली थी।

जब वे शाम को वापस घर आए तो छोटी लड़की घर पर नहीं थी। उसकी काफी तलाश की परन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। उसे पूरा यकीन है कि उसको कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर ले गया है। उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। लड़की के पिता के बयानों पर ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने अलग-अलग धारा अधीन मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

swetha