प्रसूति से पहले गर्भवती महिला की मौत पर दोनों परिवारों में हुआ झगड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 11:55 AM (IST)

रूपनगर (कैलाश): एक गर्भवती महिला की प्रसूति से पहले ही मृत्यु होने का मामला सामने आया है। महिला की मृत्यु होने पर उसके मायके परिवार वालों ने बेटी के ससुराल वालों के साथ अस्पताल में ही झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच मृतक महिला के पति गुरजंट सिंह का चचेरा भाई भूपेन्द्र सिंह घायल हो गया जिसे अस्पताल की एमरजैंसी में दाखिल किया गया।

जानकारी अनुसार अमृत कौर (21 वर्ष) पत्नी गुरजंट सिंह निवासी भैणी साहिब (चमकौर साहिब) को प्रसूति के लिए सिविल अस्पताल रूपनगर में मंगलवार प्रात: लगभग 8.30 बजे लाया गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जैसे ही उक्त महिला अस्पताल में पहुंची तो वहां मौजूद महिला रोग विशेषज्ञ डा. नवनीत ने तुरंत उसका चैकअप किया और इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंधी अस्पताल प्रबंधकों द्वारा थाना सिटी को भी सूचित कर दिया गया। अमृत कौर की मृत्यु होने के बाद उसके मायके परिवार वालों ने लड़की के ससुराल वालों के साथ वहां झगड़ा शुरू कर दिया और इस बीच मृतक महिला के पति गुरजंट सिंह का चचेरा भाई भूपेन्द्र सिंह घायल हो गया जिसे अस्पताल की एमरजैंसी में दाखिल करवाया गया।

इस बीच चमकौर साहिब की पुलिस भी सिविल अस्पताल रूपनगर में पहुंच गई और दोनों पक्षों को चमकौर साहिब पुलिस थाने में पहुंचने के लिए तलब कर दिया। दूसरी तरफ जब अस्पताल में उपचाराधीन भूपेन्द्र सिंह से मामले संबंधी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि अमृत कौर को उसका पति गुरजंट सिंह गत देर सायं परमार अस्पताल रूपनगर लेकर आया था। इसके बाद उसे एक स्थानीय नॄसग होम में शिफ्ट किया गया लेकिन वहां से उसे सिविल अस्पताल रूपनगर और चंडीगढ़ सैक्टर 32 के अस्पताल हेतु रैफर किया गया। जब महिला को सिविल अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।चमकौर साहिब से प्रतिनिधि पवन कौशल अनुसार उपरोक्त मामले संबंधी दोनों पक्षों को श्री चमकौर साहिब के पुलिस थाने में बुलाया गया था। जहां दोनों पार्टियों में आपसी समझौता हो जाने के बाद पुलिस द्वारा धारा 174 तहत कार्रवाई की गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News