2 साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने चुनावी वायदे पूरे नहीं किए: सुखबीर

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 05:14 PM (IST)

नवांशहर(मनोरंजन): शिरोमणि अकाली दल के  प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने लोगों को गुमराह करके सरकार बना ली है, और दो साल बीत जाने के बाद भी चुनावी वायदे पूरे नहीं किए। इससे लोगों में भारी निराशा है, वह लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें वह कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएंगे। सुखबीर बादल वीरवार को नवांशहर के ब्लू मून रिजॉर्ट में वर्कर मीटिंग को संबोधन कर रहे थे। 

सुखबीर बादल ने कांग्रेस पार्टी पर बरसते हुए कहा कि उसने अकाली भाजपा सरकार की ओर से लोकहित के लिए शुरु की गई सभी सुविधाओं को बंद कर दिया है। यही नहीं लोगों को एक ही छत के नीचे सुविधाएं देने के लिए बनाए गए सेवा केंद्रों को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में अकाली-भाजपा सरकार ने दस साल में जो राज्य का विकास किया वह आज पूरी तरह ठप्प होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने विकास के लिए कभी भी खजाना खाली होने का बहाना नहीं बनाया। 

सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीयत साफ नहीं है। इस लिए वह खजाना खाली होने का बहाना बना रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन विकास कार्य छोड़ कर अकाली भाजपा कार्यकत्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि झूठे पर्चे दर्ज करने वाले यह न भूले की उनकी सरकार आने पर ऐसे पुलिस अधिकारियों को खिलाफ कारवाई की जाएगी। उन्होंने देश की तरक्की के लिए एक्ठा होकर आने वाले लोकसभा चुनावो में अकाली भाजपा गठबंधन को जिता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यकत्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लेने की अपील की। 

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बंगा, आनंदपुर साहिब सड़क निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। पंजाब में मोहाली, आदमपुर व बठिंडा में एयरपोर्ट बनाए गए हैं। इसके इलावा श्री आनंदपुर साहिब हलके में विकास के भारी काम किए गए हैं। इस अवसर पर अकाली दल के जिला प्रधान बुध सिंह बलाकीपुर, नवांशहर के हलका इंचार्ज जरनैल सिंह बाहद, यूथ नेता कुलजीत सिंह, सिटी के प्रधान शंकर दुगल, नगर कौसिल राहो के प्रधान हेमंत कुमार बॉबी, पार्षद परम सिंह खालसा, पंकज किरपाल, भूपिंदर सिंह जाडला, तारा सिंह शेखूपुर, व अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Vaneet