तेल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेसियों ने घेरी मोदी सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 10:36 AM (IST)

रूपनगर (विजय): आल इंडिया कांग्रेस के प्रधान तथा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भारत बंद के आह्वान पर शहर में कांग्रेसी नेताओं ने शहर में  पैट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों को  लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए प्रदर्शन किया। वहीं कई जगहों पर केंद्र सरकार के पुतले फूंके हैं। इस अवसर पर पार्टी के ओ.बी.सी. विभाग के चेयरमैन डा. गुरेन्द्रपाल सिंह बिल्ला, वरिष्ठ नेता रमेश गोयल, जिला महासचिव जगदीश चंद्र काजला व सिटी प्रधान सतेन्द्र नागी की अगुवाई में प्रात: 9 बजे समूह वर्करों ने मेन बाजार में एकत्रित होकर बढ़ती तेल की कीमतों पर रोष व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि पैट्रोल एवं डीजल की आसमान छू रही कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। केंद्र सरकार मस्त हो कर काम कर रही है, जबकि बढ़ती महंगाई से जनता  त्रस्त हो गई है। भारत बंद के समर्थन में दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखीं। उन्होंने कहा कि देश में अच्छे दिन के दावे ठुस्स साबित हुए हैं। इस मौके पर ओ.बी.सी. विभाग के जिला चेयरमैन शिव दयाल, राहुल गांधी ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्षा सुषमा रानी मोना, महिला विंग के प्रदेश महासचिव शीला नारंग, वंदना सैनी, सीमा चौधरी, गीता रानी, प्रेम सिंह डल्ला, कर्म सिंह, अशोक कुमार दारा, सोनू वोहरा, लखवंत सिंह, जिला सचिव संदीप जोशी, पालचंद वर्मा, विवेक बैंस, एम.पी. जैन, राजेश्वर लाली, नरेन्द्र चौधरी, रामजी दास, महेन्द्र सिंह, अमृत गुरु व राजन यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। 

उधर, यूथ कांग्रेस हलका रूपनगर के समूह वर्करों ने देश में पैट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के संबंध में रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समूह वर्करों ने मोदी सरकार का पुतला भी जलाया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपने लोक विरोधी नीतियों से बाज न आई तो आगामी चुनावों में उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रधान दिलबर पुरखाली, राजीव भनोट, मोहित शर्मा, परमिन्द्र पिंका, ङ्क्षबदर, बबला, अमरजीत जौली, राजेश कुमार, अशोक माही, विवेक बैंस, रणजोत, गुरसेवक, अछरपाल, उपेन्द्र ग्रेवाल, महेश कपूर, अमित कपूर, सौदागर सिंह, निर्भय सिंह, परमिन्द्र सिंह व प्रिंस मौजूद थे। 

bharti