वार्ड नंबर-1 और 21 में दूषित पानी से बीमारियां फैलने का अंदेशा

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 10:00 AM (IST)

रूपनगर(विजय): रूपनगर के वार्ड नंबर-1 और 21 (बड़ी हवेली) में गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग महीने भर से यहां के निवासी नारकीय जीवन जी रहे हैं और क्षेत्र में गंदे पानी की मार से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि विभाग की अनदेखी के कारण वे पिछले कई दिनों से नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने गुरविन्द्र सिंह की अगुवाई में रोष जताया। 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि उक्त वार्ड में निकासी नालियों को बंद कर दिया गया है और दूषित पानी सड़कों अथवा लोगों के घरों में वापस आ रहा है। इसी प्रकार सीवरेज की निकासी न होने से हालात बदतर हो गए हैं। सड़कों और घरों के प्रांगण में दूषित पानी पहुंचने से आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त समस्या के संबंध को नगर कौंसिल के ई.ओ. के संज्ञान में ला चुके हैं। इस पर एस.डी.ओ.-1 ने भी मौका देखा गया, लेकिन 2 सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके  उपरांत पुन: उक्त समस्या को डी.सी. रूपनगर के समक्ष रखा गया। इसके उपरांत एस.डी.ओ. ने मौके पर पहुंच कर समस्या का जायजा लिया और उन्हें 20 जनवरी तक समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया। हैरानी की बात है कि अभी भी समस्या जस की तस है। दूषित पानी से जहां बीमारी फैलने का खतरा है, वहीं लोगों की संपत्ति को भी नुक्सान पहुंच सकता है। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News