सतलुज दरिया में से मिला अज्ञात व्यक्ति की शव

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 10:47 AM (IST)

रूपनगर(सज्जन सैनी, विजय शर्मा): रूपनगर की पुलिस को सतलुज दरिया से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। 

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस.आई महेन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सतलुज दरिया और शमशान घाट के नजदीक पानी में तैर रहे शव को लोगों की सहायता से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 75-80 साल के करीब है। उसने चैक कमीज, मिट्टी के रंग का कोट और काले रंग का मफलर और हाथ में घड़ी पहनी हुई है। उन्होंने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे सिविल अस्पताल रूपनगर की मौर्चरी में रखवाया है। 

Edited By

Sunita sarangal