यूथ कांग्रेस ब्लॉक बंगा के प्रधान पर जानलेवा हमला

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 12:20 PM (IST)

बंगा(चमन लाल/ राकेश): समीपवर्ती गांव भरोमजारा निवासी और यूथ कांग्रेस ब्लॉक बंगा के प्रधान दरबजीत सिंह पूनी पर कुछ अज्ञात हथियारबंद नौजवानों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पुनी ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह सुबह से ही अपने घर में थे। उन्हें घर के बाहर कुछ नौजवानों द्वारा गाली-गलौच करने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही घर का मुख्य दरवाजा खोल कर बाहर निकले तभी कुछ व्यक्ति जो पहले से ही तेजधार हथियारों से लैस थे, ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। 

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरांत उनकी हालत को देखते हुए उन्हें किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बंगा हलका के इंचार्ज सतवीर सिंह पल्ली झिक्की, म्यूनिसिपल कौंसलर सचिन घई सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक हमले संबंधी कोई पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

Edited By

Sunita sarangal