गंदा पेयजल आने से लोगों ने दिया धरना

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 12:55 PM (IST)

नूरपुरबेदी(संजीव): गांव तख्तगढ़, घड़ीसपुर तथा टप्परियां में गत काफी समय से भारी मात्रा में गंदा पानी आने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से पीड़ितों ने आज नूरपुरबेदी-रूपनगर मुख्य मार्ग तथा अड्डा बैंस में धरना दिया व बाद में ट्रैफिक जाम किया। इस मौके पर कामरेड मोहन सिंह धमाणा, रणजीत सिंह सरथली, सरपंच केवल कृष्ण हैप्पी, डा. देसराज नंगल, सरपंच दर्शन सिंह ढाहां, जसविन्द्र सिंह बैंस, परमिन्द्र सिंह भीम, परमजीत सिंह बंगड़, किशोर सिंह बंगड़, डा. सुभाष बेदी व दिनेश चड्ढा ने कहा कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोगों में भयानक बीमारियां फैल रही हैं तथा प्रशासन की लापरवाही से लोगों की यह समस्या हल नहीं हो सकी है।

धरने में पहुंचे हलका विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या को हल करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार जोगेन्द्र सिंह ने धरनाकारियों को 1 अक्तूबर तक मसले का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया तथा तब तक उन्हें रोजाना 2 टैंकरों के माध्यम से सप्लाई पहुंचाने की बात कही।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 1 अक्तूबर तक शुद्ध पेयजल सप्लाई यकीनी न हुई तो पुन: धरना दिया जाएगा। इस मौके पर मास्टर बनारसी दास, बिट्टू तख्तगढ़, रामपाल सैनी, सुखविन्द्र सिंह, रमेश कुमार, प्रीतम सिंह,  शुभम, कृष्ण कांत पलाटिया, गुरनीत कौर, परमजीत कौर, जागरो देवी, तारो देवी, गुरमेल कौर व अन्य  मुख्य रूप से मौजूद थे।

Isha