विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, महिला एजैंट खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 04:23 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी, मनोरंजन): विदेश भेजने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला ट्रैवल एजैंट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

एस.एस.पी. को दी शिकायत में परमजीत राम पुत्र रामजी निवासी गांव झंडेर कलां थाना बहराम ने बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था और उसके जान-पहचान वाले की मदद से उसने ट्रैवल एजैंट का कार्य करने वाली महिला जसवरी कौर पत्नी अशोक कुमार निवासी किशनपुर (अलावलपुर) जिला जालंधर से सम्पर्क किया था। जिसने उसे अर्मीनिया भेजने का सौदा 4 लाख रुपए में तय किया। इसके तहत 1 लाख रुपए पहले और शेष राशि वीजा आने पर देनी थी। उक्त एजैंट ने उसे बताया कि उसका वीजा आ गया है तथा वह उसके बैंक खाते में पैसे डाल दे। इस पर उसने उक्त एजैंट के खाते में 1.60 लाख रुपए की राशि डाल दी परन्तु उक्त एजैंट ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे व पासपोर्ट वापस कर रही है। बार-बार चक्कर लगाने पर केवल 30 हजार रुपए की राशि वापस की है जबकि अन्य राशि वापस नहीं कर रही है।

एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपने राशि वापस करवाने व एजैंट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. बंगा की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना बहराम की पुलिस ने एजैंट जसवीर कौर के खिलाफ धारा-420 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News