विदेश स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 03:38 PM (IST)

नवांशहर (मनोरंजन): थाना बंगा सिटी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपए ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बंगा के गांव मल्लूपोता निवासी सागर ने बताया कि उन्होने मामले में नामजद कथित आरोपियों को विदेश स्टडी वीजा लगवाने के लिए पांच लाख रुपए में सौदा तय किया। उसने दोनो कथित आरोपियों को अलग-अलग समय पर पांच लाख रुपए दिए। लेकिन कथित आरोपी ने न उसको विदेश नही भेजा । फिर कथित आरोपियों ने उसको ढाई लाख रुपए वापस कर दिए और बाकी रहते ढाई लाख रुपए नही दिए। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करने के उपरात कथित आरोपी कुलविंदर सिंह, जंगवीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कारवाई शुरु कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Related News