40 किलो चूरा-पोस्त के साथ 2 महिलाओं सहित 4 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 09:57 AM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी, मनोरंजन): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने 40 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ 2 महिलाओं सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।डी.एस.पी.(जांच) संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरविन्द्र कुमार उर्फ भीमा अपने साथियों के साथ चूरा-पोस्त मुकंदपुर क्षेत्र में अपने ग्राहकों को सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर डी.एस.पी. बंगा दीपिका सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने गांव फिरोजपुर (मुकंदपुर) में बंगा साइड से आ रही एक स्कोॢपयो गाड़ी जिसमें 2 महिलाएं तथा 2 पुरुष सवार थे, को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 40 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हरविन्द्र कुमार उर्फ भीमा पुत्र मंगा राम निवासी फगवाड़ा, निम्मो पत्नी जैलराम, जतिन्द्र कुमार पुत्र जैलराम तथा अंजलि पत्नी जतिन्द्र कुमार सभी निवासी मल्लोपात के तौर पर की गई है। 

मुख्य आरोपी भीमा व उसकी दोस्त निम्मो पर पहले ही दर्ज हैं मामले :डी.एस.पी. संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरविन्द्र कुमार उर्फ भीमा पर पहले भी एन.डी.पी.एस. का मामला दर्ज है जिसमें एक मामले में उसे 15 साल की सजा हो चुकी है तथा करीब पौने 5 वर्ष की सजा काट कर करीब 1 वर्ष पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इसी तरह से उसकी दोस्त निम्मो पर भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि उक्त भीमा अपनी दोस्त निम्मो तथा उसके पुत्र जतिन्द्र कुमार व पुत्रवधू अंजली के साथ मिलकर जम्मू से चूरा-पोस्त लाते थे ताकि नाकों पर मौजूद पुलिस को फैमिली होने का चकमा देकर नशा तस्करी की जा सके। उन्होंने बताया कि मुकंदपुर थाने के अधीन पड़ते क्षेत्र में उक्त तस्करों के पक्के ग्राहक थे तथा वे केवल उन्हीं ग्राहकों को चूरा-पोस्त सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मुकंदपुर में एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

bharti