ट्रैक्टर पलटा, बच्ची की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 11:32 AM (IST)

नंगल(गुरभाग): नंगल के साथ लगते पुलिस थाना ऊना के तहत बरनोह में खेत में ट्रैक्टर पलटने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान महिमा ठाकुर पुत्री राज कुमार निवासी बरनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार राज कुमार शनिवार सुबह अपने घर के समीप ट्रैक्टर चला रहा था, जिसके साथ उसकी 4 वर्षीय बेटी महिमा भी थी। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर खेतों में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में उसकी बच्ची ट्रैक्टर के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, डी.एस.पी. अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Edited By

Sunita sarangal