कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां तख़्त श्री केसगढ़ साहिब हुए नतमस्तक

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 02:47 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब: गुरमीत सिंह खुड्डियां कैबिनेट मंत्री कृषि व किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और फूड प्रोसेसिंग, पंजाब गुरुवार को तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे और पंगत में बैठ कर लंगर ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे। 

खुड्डियां ने कहा कि गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर वह पंजाब कैबिनेट के वजीर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी शुरू कर रहे हैं जिसके लिए वह तख़्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे हैं और गुरुद्वारा दुमालगढ़ साहिब में माथा टेका है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एस.एस.पी. विवेकशील सोनी, डी.एस.पी. अजय सिंह, कैबिनेट मंत्री की पत्नी भूपिंदर कौर, पी.ए. गुरबाज सिंह आदि मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Paras Sanotra