9.6 एम.एम. बारिश से शहर में जल भराव की स्थिति

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 10:55 AM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी, मनोरंजन): आज बाद दोपहर करीब 3 बजे लगभग हुई 9.6 एम.एम. बारिश ने शहर के प्रमुख बाजारों, सड़कों तथा मोहल्लों में जल भराव की स्थिति पैदा कर दी। इसके चलते जहां स्कूलों तथा शिक्षण संस्थाओं में बच्चों को घर तक वापस जाने के लिए मुश्किल खड़ी कर दी वहीं जल भराव की स्थिति से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि लोगों को उमस भरी गर्मी से भारी राहत भी प्राप्त हुई। 

 

नवांशहर के रेलवे रोड, सलोह मार्ग, कोठी रोड, नगर कौंसिल चौक, सब्जी मंडी बंगा रोड, कुलाम रोड, डब्ल्यू.एल. आर्य गर्ल्ज स्कूल की ओर जाने वाली गली के अतिरिक्त डी.सी. काम्पलैक्स में भी पानी जमा हो गया। इस दौरान स्कूलों में हुई छुट्टी के चलते कई ङ्क्षलक मार्गों पर ट्रैफिक जाम जैसे हालात भी बन गए। नवांशहर-बलाचौर में हुई 9.6 एम.एम. बारिश :मौसम विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार नवांशहर-बलाचौर में करीब 9.6 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते नवांशहर तथा आसपास के क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 26 तथा अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से शाम 4 बजे के करीब हवा में नमी की मात्रा करीब 95 प्रतिशत तथा हवा की रफ्तार 11.27 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है। 
 

Punjab Kesari