हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, मामले दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 05:38 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 14 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी नवांशहर में तैनात एस.आई. लवप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में नवांशहर से लंगडोआ बाईपास से कलरा मोहल्ला नवांशहर की ओर जा रही थी कि मोहल्ले की साईड से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफ निकाल कर घास में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा।

उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलविन्दर कुमार उर्फ रिक्की चाचा पुत्र जनकराज निवासी गांव लसाडा थाना फिल्लोंर के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना बलाचौर की पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. लखवीर चंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्बजीत सिंह उर्फ छब्बी पुत्र दियाल चंद निवासी काहमा थाना सदर बंगा के तौर पर हुई है। दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News