हेरोइन व नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार, केस दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 06:11 PM (IST)
नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 5.37 ग्राम हेरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना औड़ में तैनात ए.एस.आई. राजिन्दर पाल ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में कस्बा औड़ से गांव गडूपड़ के बाहर बाहर से खेतों वाले रास्ते से गांव फाबडा की ओर जा रही थी।
जब उनकी पुलिस पार्टी गंदे पानी वाली ड्रेन के नजदीक पहुंची तो मार्ग में कच्चे रास्ते पर झाड़ियों के नजदीक एक नौजवान खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ी चीज झाड़ियों के नजदीक फैंककर वहां से बचकर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंकी गई चीज की जांच की तो उसमें से 5.37 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजन पुत्र राम लुभाया निवासी गांव मीरपुर लक्खा थाना औड़ के तौर पर हुई है।
एक अन्य मामले में थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए हैड कांस्टेबल नरिन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान जब मंढियानी गेट से जगतपुर को जाते समय नगर कौंसिल के कूडा डंप के नजदीक पहुंची तो वहां एक नौजवान खड़ा दिखाई दिया।
वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपने जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर घास फूंस में फैंककर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियां बरामद हुई।
हैड कांस्टेबल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान देस राज उर्फ देसा पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी बलाचौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. के तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

