हिमाचल एक्सप्रेस के आगे अचानक आ गया पशु, 30 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, यात्री परेशान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 05:40 PM (IST)

रूपनगर (विजय): करतोली से रूपनगर और सरहिंद होते हुए दिल्ली जंक्शन तक जाने वाली हिमाचल एक्सप्रैस (ट्रेन नंबर 14054) मंगलवार की रात एक जानवर से टकराने के बाद लगभग 30 मिनट तक रुकी रही। घटना दौलतपुर चौक और चिंतपूर्णी मार्ग स्टेशनों के बीच हुई। जैसे ही ट्रेन इन दोनों स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी, एक पशु पटरी पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।

लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाइ और ट्रेन रोक दी। पशुओं के संबंध में स्थिति का आकलन करने और पटरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन लगभग आधे घंटे तक रुकी रही। इस घटना से ट्रेन का पूरा शैड्यूल बाधित हो गया। परिणामस्वरूप, हिमाचल एक्सप्रैस नंगल डैम, श्री आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब और रूपनगर सहित सभी स्टेशनों पर देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक साफ होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। घटनास्थल पर रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित कर्मचारी मौजूद थे। पशुओं के मालिकों या घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash