ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 12:35 PM (IST)

नूरपुर बेदी(भंडारी): ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर गए नजदीकी गांव जटपुर के 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। विद्यार्थी की मौत का कारण अचानक हृदय गति रुकना बताया गया है। जानकारी अनुसार मृतक विद्यार्थी हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी जटपुर जिसे 11 जुलाई को 24वां वर्ष लगा था, करीब 4 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में स्टडी वीजा पर गया था और उसका कोर्स खत्म होने वाला था। मृतक के ताया के लड़के गगनदीप ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले हरप्रीत सिंह ने दुबई में रहते अपने पिता सुखदेव सिंह से बात की। 

इस उपरांत भारत में रहती माता अनीता देवी से कुछ देर बात करने के बाद यह कह कर फोन बंद कर दिया कि वह दोबारा फोन करेगा। इसके कुछ समय बाद हरप्रीत सिंह के दोस्तों ने पारिवारिक सदस्यों को फोन पर उसकी मौत संबंधी सूचना दी कि हरप्रीत की नहाते समय हृदय गति रुकने से मौत हो गई। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार हरप्रीत का शव 1 अगस्त को भारत पहुंचेगा।

Vaneet