9 हजार एम.एल. नाजायज शराब सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 02:32 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने 9 हजार एम.एल.नाजायज शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई.लखवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों की तलाश में गांव बल्लेवाल मोड़ पर मौजूद थी कि पुलिस के एक मुख्वर विशेष ने पुख्ता जानकारी दी कि दिलबाग सिंह नाम का व्यक्ति जो डाईवरी करता है,नाजायज शराब बेचने का धंधा करता है तथा आज नाजायज शराब सहित अपने गांव की ओर जा रहा है। 

थानेदार ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर उक्त दिलबाग सिंह को काबू करके 9 हजार एम.एल.(12 बोतल) शराब बरामद की गई है। थानेदार ने बताया कि काबू किए व्यक्ति के खिलाफ 61-1-14 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।              

Mohit