नाबालिगा को विवाह का झांसा देकर ले भागा युवक

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 10:32 AM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में बतौर सफाई सेविका कार्य करती है। उसकी 5 संतानों में से 2 लड़के तथा 3 लड़कियां हैं जिनमें से सबसे छोटी लड़की की आयु 16 वर्ष है। 

उसने बताया कि गत 28 सितम्बर को वह प्रतिदिन की भांति अपने काम पर चली गई थी। बाद दोपहर 3 बजे उसकी छोटी लड़की उसे दोपहर का खाना देने अस्पताल आई थी। जब वह अस्पताल से छुट्टी के बाद वापस घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसकी लड़की खाना देने के बाद वापस घर नहीं आई। महिला ने बताया कि उसने अपने तौर पर उसकी तलाश की, परन्तु वह नहीं मिली। उसने शंका जाहिर करते हुए कहा कि कोई अज्ञात युवक उसकी नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले गया है। थाना सिटी नवांशहर को दी शिकायत में उसने अपनी लड़की को बरामद करवाने तथा दोषी के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

swetha