युवक संदिग्धावस्था में लापता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 11:33 AM (IST)

रूपनगर(कैलाश): माजरी ठेकेदारा रूपनगर के निकट रोटरी रूप कुंज कालोनी के एक 18 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालातों में लापता होने का समाचार है। लड़के के पिता चंद्रपाल पुत्र नत्थूराम ने बताया कि उसका लड़का राज कुमार जो ट्रक मैकेनिक का कार्य गत डेढ़ वर्ष से करता है, 15 जुलाई को प्रात: 8 बजे घर से कार्य पर गया था परंतु वह काम पर नहीं पहुंचा। इसकी सूचना उन्हें 10 बजे के करीब प्राप्त हुई।

चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने अपने लड़के की नजदीक क्षेत्रों के अतिरिक्त रिश्तेदारी में भी तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में लड़के के पिता चंद्रपाल द्वारा थाना सिटी रूपनगर में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। लड़के के पिता ने जिला पुलिस से उक्त लापता हुए लड़के का पता लगाने की गुहार की है। 

Punjab Kesari