अध्यापक विरोधी नीतियों के विरुद्ध मैंबर्स को लामबंद किया

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 01:41 PM (IST)

रूपनगर(विजय): गवर्नमैंट टीचर्स यूनियन (जी.टी.यू.) पंजाब के प्रांतीय फैसले के अनुसार जिला रूपनगर इकाई की अहम बैठक जिला प्रधान गुरविन्द्र सिंह ससकौर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संगठन के सीनियर नेता धर्मेन्द्र सिंह भंगू ने बताया कि जी.टी.यू. के प्रांतीय प्रैस सचिव सुरजीत सिंह मोहाली ने राष्ट्रीय स्तर पर मुलाजिम वर्ग के सम्मुख चुनौतियों पर चर्चा करते हुए संगठन द्वारा संयुक्त अध्यापक मोर्चे की अगुवाई में प्रदेश सरकार की अध्यापक विरोधी नीतियों के विरुद्ध चलाए गए संघर्ष संबंधी उपस्थित मैंबर्स को लामबंद किया। 

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए अध्यापक वर्ग के लिए घातक रेशनेलाइजेशन नीति तुरंत वापस करने की मांग की गई। जिला स्तर पर डी.ई.ओ. प्राइमरी के बर्ताव एवं अन्य समस्याओं के संबंध में पूरा एजैंडा शिक्षा अधिकारी को सौंपे जाने की बात कही गई। इस मौके पर चुनाव ड्यूटी के लिए बी.एल.ओ. लगाए अध्यापकों की अब दोहरी चुनाव ड्यूटी लगाए जाने के प्रति रोष जताया गया। इस मौके पर रविन्द्र सिंह पप्पी, गुरप्रीत सिंह हीरा, गुरचरण सिंह आलोवाल, गुरदीप सिंह खाबड़ा, देवेन्द्र सिंह चनौली, कुलदीप सिंह गिल, वीर सिंह आनंदपुर साहिब, महेन्द्रपाल सिंह खेड़ी, तरसेम लाल, सतीश कुमार, मोहन लाल, सुखविन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह व तरसेम लाल मुख्य रूप से मौजूद थे।

bharti