थाना काठगढ़ में दिन-दिहाडे़ घटित महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 03:31 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना काठगढ़ के गांव सुधा माजरा में हुए महिला के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए एस.पी. (जांच) वजीर सिंह ने बताया कि गत 25 अप्रैल को दिन-दिहाडे़ महिला के हुए कत्ल की संवेदनशीलता को देखते हुए एस.एस.पी. अलका मीना की ओर से उनकी निगरानी में डी.एस.पी. (जांच) हरजीति सिंह, डी.एस.पी. बलाचौर दविन्द्र सिंह, सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर दलदीव सिंह तथा थाना एस.एच.ओ. एस.आई. परमिन्द्र सिंह पर आधारित विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। 

एस.पी. खहिरा ने बताया कि पुलिस ने जब मृतका के सम्पर्क वाले लोगों संबंधी जानकारी एकत्रित की तो पुलिस को इस बात का खुलासा हुआ कि पेंटर का कार्य करने वाला अमरीक सिंह उर्फ मीका पुत्र मंगल सिंह निवासी सुधा माजरा जो अपनी पत्नी से घरेलू झगडे़ के चलते 8-10 वर्षों से अलग रह रहा था, का मृतका नरिन्द्र कौर पत्नी जसविन्द्र के घर काफी आना-जाना था।

Mohit