Video: शहीदों को भूलने वाले देश कभी आगे नही बढ़ सकताः सुंदर शाम अरोड़ा

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 05:27 PM (IST)

नवांशहर /खटकड़ कलां (मनोरंजन): राज्य के उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने शनिवार को शहीद भगत सिंह ,राजगुरु तथा सुखदेव के शहीदी दिवस पर देश के महान शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उद्योग मंत्री अरोड़ा शहीदे आजम स. भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की ओर इसके उपरात शहीद के पिता स. किशन सिंह के समारक पर उन्हें श्रदांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबनिट मंत्री सुंदर शाम आरोड़ा ने कहा कि शहीदों के सपनो को पूरा करना हमारा कर्तव्य है और आज हमे इस बात का संकल्प लेना है कि हम शहीदों दरा दिखलाए गए रास्ते पर चलेंगे और युवाओं को शहीदों के सिदांतों व उसूलों सबंधी जानकारी देगें। 

कैबिनट मंत्री सुंदर शाम आरोड़ा ने कहा कि जिस देश के लोग शहीदों को भूल जाते है वह देश कभी भी आगे नही बढ़ सकता। मंत्री सुंदर शाम आरोड़ा ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियो की बदौलत आज हम आजादी का आनंद ले रहे है। उन्होने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके सार्थियो ने जिस आजाद भारत का सपना देखते हुए हमे आजादी दिलाई थी, हमे उन सपनो को पूरा नही कर सके। इसलिए हम सब शर्मसार है और शहीदों व उनके परिवारों से क्षमा मांगते है। 

हम शहीदों के इस ऐतिहासिक स्थल पर पंजाब से नशा, बेरोजगारी, अनपढ़ता, भष्टाचार को खत्म करने और पंजाब को विकास की राह पर ला खड़े करने का संकल्प लेते है। इस अवसर पर बलाचौर के विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, नवाशहर की पूर्व विधायक गुरइकबाल कौर बबली, कांग्रेस के जिला प्रधान प्रेम चंद भीमा, पूर्व प्रधान सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान तेजिंदर सयोता ,चमन सिंह भानमाजरा, आदि मौजूद रहे।

Mohit