शहीद कुलविन्द्र सिंह के सम्मान में बंद रहा नूरपुरबेदी शहर

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 11:37 AM (IST)

नूरपुरबेदी (स.ह.): पाकिस्तान के विरुद्ध रोष और शहीद कुलविन्द्र सिंह के सम्मान में नूरपुरबेदी शहर बंद रहा। वर्णनीय है कि ग्राम पंचायत नूरपुरबेदी ने शहीद कुलविन्द्र सिंह के देश प्रति प्रेम, जज्बे और बलिदान को देखते हुए गत सायं उक्त फैसले का ऐलान किया था। इस पर समस्त शहर के लोगों ने इस सम्मान का आदर करते हुए आज सभी दुकानें बंद रखीं। इसके अलावा क्षेत्र के सभी कारोबारी संस्थान भी बंद रहे।

भाजपा नेता विजय पुरी, सरपंच ग्राम पंचायत नूरपुरबेदी मनजीत कौर तथा पूर्व नगर पंचायत प्रधान मास्टर जगन्नाथ भंडारी ने कहा कि शहरवासियों द्वारा शहीद के सम्मान में किया गया शहर बंद एक सराहनीय प्रयास है। सभी को सदैव शहीदों के सम्मान में पहलकदमी के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम रात में सो रहे होते हैं तो हमारे सैनिक सीमा पर हमारी सुरक्षा के लिए पहरा देते हैं, जिसके लिए हम सभी का फर्ज बनता है कि सैनिकों को अधिक से अधिक सम्मान दिया जाए।

Anjna