पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 05:37 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना बलाचौर की पुलिस ने 4 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. प्रेम लाल ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना बलाचौर से रवाना हो कर जब गांव महितपुर के नजदीक स्थित इट्टों के भट्ठे पर पहुंची तो वहां एक नौजवान खड़ा था जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा।

उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके 4 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिनूश खान पुत्र जासीन निवासी बलाचौर के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News