जिला परिषद व ब्लॉक समिति: 89 सीटों में से 37 पर कांग्रेस जीत

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 08:59 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): जिले में आज पंचायत समिति चुनाव के कुल 89 सीटों में से शाम साढ़े 6 बजे तक घोषित नतीजों में से कांग्रेस ने 37, अकाली दल ने 10 तथा आजाद उम्मीदवारों को 7 सीटे प्राप्त हुई है। पंचायत समिति सडोआ के शाम तक आ चुके सभी नतीजों में से कांग्रेस को 15 में से 10 सीटों पर बहुमत हासिल हुआ है जबकि 2 सीटों पर अकाली दल तथा 3 पर आजाद उम्मीदवार विजय रहे है।

जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्रर विनय बबलानी की हिदायतों पर पुलिस की ओर से जिले के 5 गिनती केन्द्रों पर वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। गिनती दौरान प्रदेश चुनाव कमिशन की ओर से जिले में तैनात निगरान पूजा सियाल ग्रेवाल की ओर से भी विभिन्न बूथों का मुआयना किया गया। पंचाचत समिति सडोआ के आर.ओ.अमरजीत सिंह भुल्लर जिला प्रोग्राम अधिकारी ने जोन वाइस नतीजों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि चांदपुर रुढकी से दविन्दर सिंह कांग्रेस, पोजेवाल से गौरव कुमार (कांग्रेस), सडोआ से बलव्दिर कौर (अकाली दल), मालेवाल से पूनम रानी (कांग्रेस), कुकड़ सूहा से हिम्मत कुमार (कांग्रेस), बछोडी से अजमेर सिंह (कांग्रेस), छदौड़ी से पूनम (आजाद) संहूंगडा से बलविन्दर कौर (कांग्रेस),बक्कापुर से गुरबख्श कौर (कांग्रेस),भारापुर से चरण सिंह (आजाद),रक्कडढाहां से सतीश कुमार नय्यर (कांग्रेस),साहदडा से वीना रानी (कांग्रेस) तथा चणकोआ से राजविन्दर कौर (आजाद) शामिल है। 

पंचायत समिति नवांशहर के आर.ओ.डा. विनीत कुमार एस.डी.एम. नवांशहर ने नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि पल्ली झिक्की जोन से किरणदीप (कांग्रेस),महालो से प्रकाश सिंह (कांग्रेस),भीण से आशा रानी (कांग्रेस), मुबारकपुर से जगतार सिंह अकाली दल, बरनाला कलां से जोगिन्दर सिंह (कांग्रेस),लंगडोआ से सुरेश कुमार (कांग्रेस),रामरायपुर से राजकुमार (कांग्रेस),दौलतपुर से तरणजीत कौर (कांग्रेस),जाडला से गुरबख्श कौर (कांग्रेस),मीरपुर जट्टा से हंसराज (कांग्रेस) शामिल है। 

पंचायत समिति बलाचौर के आर.ओ.जगजीत सिंह एस.डी.एम. ने नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि जोन रैलमाजरा से संतोष कुमार (अकाली दल),टौंसा से बलवीर कौर (अकाली दल),माजरा जट्टा से दर्शना देवी (आजाद), काठगढ से जसविन्दर कुमार (कांग्रेस),रत्तेवाल से पवन कुमार (अकाली दल),थोपिया से धर्मपाल (कांग्रेस),कुलार से ममता रानी (कांग्रेस),टकारला से बिना मुकाबला अंजू बाला (कांग्रेस),आदोयाना से संदीप भाटिया (कांग्रेस),भरथला से धर्मपाल (कांग्रेस),मुत्तो से देसराज (कांग्रेस),शामिल है। 

पंचायत समिति औड के आर.ओ. अरविन्दर प्रकाश वर्मा तहसीलदार नवांशहर ने नतीजों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि ताहरपुर जोन से कुलजीत सिंह (अकाली दल),मुकंदपुर से कुलविन्दर सिंह (कांग्रेस),फिरोजपुर से बलजीत कौर,(अकाली दल),झिंगडा से हरप्रीत कौर (कांग्रेस),औड से कमलजीत सिंह (अकाली दल),गुणाचौर से कमला देवी (कांग्रेस),साहलों से अमनदीप सिंह (कांग्रेस),उडापड से गुरनाम सिंह (कांग्रेस),रटैंडा से महिन्दर कौर (आजाद) शामिल है। 

पंचायत समिति बंगा के आर.ओ. अमनजोत कौर एस.डी.एम. बंगा ने नतीजों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि खोथड़ा जोन से चरनजीत कौर(कांग्रेस), मोहाली से हरजिन्दर पाल(आजाद), मंडाली से मोहन लाल(अकाली दल), जसो माजरा से ज्ञान चंद(कांग्रेस), बहराम से सुलिन्दरा (आजाद), फराला से मलकीत सिंह (कांग्रेस), घुमना से तीर्थ सिंह(कांग्रेस), संधवा से जोगा सिंह (कांग्रेस) तथा बीसला से संदीप सिंह (कांग्रेस) के नाम शामिल है।

Vaneet