1 किलोग्राम अफीम सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 10:33 AM (IST)

नवांशहर : सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 1 किलोग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. रजिन्दर कुमार व अजय पाल सिंह की पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में सी.आई.ए. स्टाफ से महालो, मल्लपुर, काहमा तथा खटकडकलां से होते हुए वापस नवांशहर की ओर आ रही थी कि इस दौरान मार्ग में पैदल आ रहा एक व्यक्ति जिसके हाथ में प्लास्टिक का लिफाफा था, पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा खेतों की ओर नीचे उतर कर अपना लिफाफा नीचे फैंक दिया।

अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद के उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई। इंस्पेक्टर अवतार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुनील बरजो पुत्र जोअल बरजो निवासी झारखंड के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी नवांशहर में एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash