व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में निगली जहरीली वस्तु, मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 05:10 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): गांव महालों निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति की जहरीली वस्तु निगलने से में मौत होने का समाचार है। थाना सिटी नवांशहर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर कुलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि महालों निवासी सतपाल उर्फ सत्ता (45) पुत्र शिंगारा राम ने शनिवार शाम करीब 5 बजे कोई जहरीली वस्तु निगल ली है।

जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। एस.एच.ओ. ने बताया कि मृतक ने अपना परिवार पिछले करीब 25 वर्षों से छोड़ रखा था तथा वह चाची लगती एक महिला जिसके पति की कई वर्ष पहले मौत हो चकी है के घर में ही रहता था व अविवाहिता था। गांव के लोगों से मिली जानकारी अनुसार सतपाल जिस घर में रहता था वहां एक धार्मिक स्थान बना हुआ है तथा वहीं पर वह सेवा भी करता था। 

एस.एच.ओ. ने बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि उसके रिश्ते की बात चल रही थी तथा कुछ लोग उससे मिलने आए थे जिस उपरान्त ही सतपाल ने कोई जहरीली वस्तु निगली है। एस.एच.ओ. ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है तथा परिजनों के बयानों उपरान्त जो केस बनेगा उस तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News