50 ग्राम हैरोइन सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 04:04 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी,मनोरंजन): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 50 ग्राम हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी देतं हुए ए.एस.आई. फूल राय ने बताया कि एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत उनकी पुलिस पार्टी दौरान-ए-गश्त सी.आई.ए.स्टाफ नवांशहर से गांव करियाम की ओर जा रही थी कि गांव के नजदीक दूसरी ओर से आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर जब उसकी जांच की तो उससे 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बरिन्द्र सिंह उर्फ बल्लू पुत्र प्रदुमन सिंह निवासी करियाम के तौर पर की गई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार बरिन्द्र के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस. के तहत 2 मामले दर्ज हो चुके हैं।

swetha