2 दिन की बारिश से जनजीवन ‘अस्त-व्यस्त’

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 11:35 AM (IST)

नंगल(सैनी): इलाके में 2 दिन से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण यहां निचले इलाके में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बी.बी.एम.बी. कालोनी में जहां बड़ी तादाद में सरकारी क्वार्टरों की छतों से पानी टपकने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बी.बी.एम.बी. फील्ड इम्प्लाइज यूनियन के प्रधान विनोद भट्टी ने बताया कि  कालोनी में जी ब्लॉक, एफ ब्लॉक, एच ब्लॉक समेत कई अन्य ब्लॉकों में अधिकतर क्वार्टरों की छतें भारी बारिश के कारण लीकेज हो रही है जिसके कारण कई जगह तो कर्मचारियों का कीमती सामान खराब हो रहा है।

कर्मचारियों को 100 नए क्वार्टर किए जाएंगे अलॉट : एक्सीयन मनविन्द्र 
बी.बी.एम.बी. नंगल टाऊनशिप के एक्सीयन मनविन्द्र सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर उन्हें लीकेज की सूचना मिली थी तो उन्होंने एस.डी.ओ. गुलशन कुमार और अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मौके पर भेज कर लीकेज रोकने के लिए कार्य शुरू करवा दिया है और वह खुद भी जाकर स्थिति का जायजा लेकर कर्मचारियों की परेशानी को दूर करवा रहे हैं। मनविन्द्र सिंह ने कहा कि कालोनी के 100 के करीब नए क्वार्टर बनाए गए हैं और जल्दी ही उनको कर्मचारियों को अलॉट कर दिया जाएगा तथा पुराने क्र्वाटरों की रेनोवेशन का कार्य भी बड़े स्तर पर जारी है।  
 

bharti