नाबालिगा से दुष्कर्म का प्रयास

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 10:43 AM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 3 बच्चों में 2 लड़कियां तथा एक लड़का है। सबसे बड़ी लडकी की आयु 13 वर्ष है तथा वह 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उसने बताया कि प्रतिदिन अपने छोटे भाई को साथ लेकर साइकिल से स्कूल जाती है। उसने बताया कि वीरवार को उसकी लड़की स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने भाई के साथ साइकिल से वापस घर आ रही थी। साइकिल की चेन उतर जाने पर उसका भाई उससे आगे पैदल चलने लगा जबकि उसकी लड़की चेन को ठीक करने लगी।

इस दौरान पहले से ही उस स्थान पर खड़ा युवक उसकी लड़की को कच्चे रास्ते पर झाडिय़ों को ओर खींच कर उससे जबदरस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। उसने बताया कि लड़की के शोर डालने पर उसका भाई वापस आ गया तथा इस दौरान उक्त युवक जो गांव में चादरें बेचने का कार्य करता है अपनी बाइक से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक रवि कुमार के खिलाफ धारा 376, 511 तथा पोक्सो एक्ट 2012 तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

swetha