शादी का झांसा देकर लड़का 3 वर्ष तक लड़की का करता रहा शारीरिक शोषण

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 02:09 PM (IST)

नंगल(गुरभाग): नंगल की रहने वाली लड़की ने शहर के ही लड़के के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें लड़की ने लड़के पर आरोप लगाया है कि  उसने शादी का झांसा देकर 3 वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया तथा अब वह किसी और से शादी करना चाहता है। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर लड़के पर विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि  विशाल वर्मा के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। विशाल परिवार के साथ उसके घर के पास ही रहता था, लेकिन अब वह शहर में दूसरी जगह रहने लगा है। पीड़िता ने बताया कि  विशाल ने मुझसे वायदा किया था कि  वह उससे शादी करेगा, जिसके चलते वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा।लड़की ने बताया कि  इसी माह विशाल ने किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई की थी, लेकिन लड़की वालों को असलीयत पता चलने पर उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने कहा कि  जब मैंने विशाल से शादी के बारे में कहा तो उसने इंकार कर दिया, जिसके चलते मंैने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।

उधर, जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलराम सिंह व एस.आई. परमिंद्र कौर ने बताया कि  लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि विशाल ने धोखा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। लड़का सुनियार का काम करता है। पुलिस ने नियमों के अनुसार लड़की के बयानों पर विशाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

swetha