दिन-दिहाड़े सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 10:01 AM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): नजदीकी गांव महालों में एक विधवा महिला के घर से दिन-दिहाड़े अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर घटना के करीब 4 दिन बाद मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में प्रवेश सनसोआ पत्नी लेट धर्मपाल ने बताया कि उसका लड़का विदेश में है। पति की मौत हो चुकी है और वह घर में अकेली रहती है। उसने बताया कि 31 दिसम्बर को वह अपने किसी कार्य से सुबह 11 बजे के करीब नवांशहर गई थी। 4 घंटे बाद करीब 3 बजे जब वह वापस घर पहुंची तो घर का बाहरी गेट पर तो ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर के सभी कमरों एवं अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि जांच करने पर पता चला कि घर से सोने की 3 तोले की चेन, सोने की रिंग, 17 चांदी के सिक्के, चांदी का 3 तोले का कड़ा, 6 तोले चांदी की 2 चैनी, चांदी की 6 रिंग्स और करीब 7500 रुपए की नकदी गायब थी।  

swetha