स्पीकर राणा आज रखेंगे बरारी में कम्युनिटी सैंटर का नींव पत्थर : साहनी

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 02:57 PM (IST)

नंगल (सैनी): नंगल में विकास की गति को दिशा देने के उद्देश्य से पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह द्वारा सोमवार को नंगल के वार्ड नंबर 11 बरारी में करीब 4 करोड़ 70 लाख की लागत से एक आधुनिक कम्यूनिटी सैंटर का नींव पत्थर रखा जा रहा है। उक्त बातों का प्रकटावा कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी और महासचिव उमाकांत शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर साहनी ने बताया कि सोमवार को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए आज वर्करों की ड्यूटियां भी लगाई गईं। उन्होंने बताया कि राणा के.पी. सिंह द्वारा अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में नंगल में कई बड़े विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं जिनमें नंगल में ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 100 करोड़ की लागत से सतलुज दरिया पर बन रहे फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, गांव बरारी से नंगल पावर हाऊस तक एक पुल के निर्माण समेत कई अन्य बड़े जनहित के कार्य करवाए गए। इस मौके देवेन्द्र राणा, पार्षद आर.पी. बट्टू, पार्षद विद्यासागर, अशोक सैनी, सुरेन्द्र सिंह पम्मा, धर्मपाल सोढी, सरित मलिक, लखवीर लक्की, पार्षद अंजू बाला, विनय प्रताप, ब्लॉक समिति मैंबर सुरेश कुमारी आदि भी उपस्थित थे। 

bharti