पति की मारपीट से परेशान महिला ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 10:28 AM (IST)

पोजेवाल/पड़ोआ (कटारिया/किरण): ब्लाक सडोआ के गांव टोरोवाल में पति की मारपीट से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार तारो देवी गांव फिरनी मजारा ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी करीब 14 साल पहले रोशन लाल पुत्र मोहिंद्र पाल गांव टोरोवाल से हुई थी। उसके पति व ससुराल वाले उसे पीटते और लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे। कई बार पंचायतों ने फैसला भी करवाया।

सुबह 7 बजे हमें किसी का फोन आया कि आपकी लड़की ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जाकर देखा तो गले में रस्सी का निशान बना हुआ था। हमें पूरा यकीन है कि उसके पति ने ही उसे गला घोंट कर मारा है। मौके पर पोजेवाल पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर दोषी उसके पति रोशन लाल के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। 


 

swetha