दिल्ली से लाई जा रही 2.85 करोड़ की हैरोइन सहित टैक्सी चालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 10:31 AM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी, मनोरंजन): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने नशा तस्करी का धंधा करने वाले एक टैक्सी चालक को दिल्ली स्थित नाइजीरियन से लाई जा रही 570 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत करीब 2.85 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

एस.पी. वजीर सिंह खेहरा ने बताया कि एस.एस.पी. अलका मीना के दिशा-निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम तहत सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर के इंचार्ज इंस्पैक्टर अजीतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी नाके दौरान पुल नहर सहिबाजपुर में मौजूद थी। इस दौरान वहां आई एक कार को रोका तो कार चालक बलजीत सिंह उर्फ कुक्कू पुत्र महंता सिंह निवासी राहों से 570 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। एस.पी. ने बताया कि हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत करीब 2.85 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
PunjabKesari, Taxi driver arrested with heroin
गिरफ्तार आरोपी टैक्सी चालक है और टैक्सी की आड़ में ही वह नशा तस्करी के धंधे को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तारी के समय वह उधार की मांगी गई टैक्सी में उक्त खेप को ला रहा था जबकि उसकी अपनी टैक्सी खराब बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी उक्त हैरोइन की खेप दिल्ली से एक नाइजीरियन (विदेश व्यक्ति) से लाया जिसे जिले में आगे सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर नशा तस्कर के आगे के लिंकों संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी। 

2 मामलों में पहले ही है अंडर ट्रायल
एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार बलजीत सिंह पर वर्ष 2015 में राहों थाने में मामला नंबर 56 जिसमें उससे 255 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ था और इसी थाने में वर्ष 2018 में मामला नंबर 114 जिसमें 90 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी, दर्ज है। इसमें वह अभी अंडर ट्रायल चल रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उक्त मामलों में जमानत पर था जिसके चलते उस पर पुलिस विशेष नजर रख रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News