शादी में गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 03:10 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): शादी विवाह में गए परिवार के सुन्ने घर से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहनों, नकदी, डालर तथा कीमती सामान पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। परिवार के मुखी मनी कुमार ने बताया कि वह 2 भाई घर में एक साथ रहते है। रविवार को वह अपनी पत्नी तथा बच्चों सहित अपने ननिहाल गांव जब्बोवाल गया तथा जब उसका छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ अपनी साली जिसकी आज शादी है पर अपने ससुराल गांव शाहपुर (फिल्लोर) गया हुआ था।

उसने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए वह आज सुबह जब करीब सवा 7 बजे अपने करियाम रोड स्थित घर में पहुंचा तो घर के मेन गेट सहित घर के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे तथा कमरों में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि जांच करने पर पता चला कि घर से सोने का डेढ़ तौले का मंगल सूत्र, चांदी की 2 पाजेब, 100 यू.के. पाऊंड, 8 हजार की इंडियन नकदी, 4 मोबाईल फोन, नए बिस्तर, बर्तन, 2 एल.सी.डी. तथा कपड़े इत्यादि गुम थे।

उसने बताया कि अज्ञात चोरों ने एक कमरे में लगा सपलिट ऐ.सी.भी उखाड़ने का प्रयास किया जिसमें वह सफल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि चोरी संबंधी सूचना पुलिस को देने के उपरान्त पुलिस का जांच अधिकारी मौके पर पहुंचा था जिसने उनके बयान ले लिए है। उन्होंने बताया कि उनकी गली में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हुए जिनकी पुलिस की सहायता से पड़ताल करके अज्ञात चोरों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की अज्ञात चोरों का पता लगा कर उनका चोरी का सामान बरामद करके राहत प्रदान की जाए।

क्या कहते है एस.एच.ओ. 

जब उक्त चोरी की वारदात संबंधी एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अवतार सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी ने मौके से जानकारी एकत्रित करके सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है तथा जल्द चोरों को दबोचा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash